हाथरस जिले के रसूलपुर गांव की रहने वाली एक लड़की जिसका नाम आरती है,, की शादी लगभग 9 महीने पहले मितनपुर गांव के रहने वाले आदित्य कुमार पिता भवतेन्दर सिंह से हुई,, शादी के बाद ही पति की तरफ से पत्नी आरती को शक के रूप में देखा जाने लगा, पति खुद गलत होते हुए भी अपनी पत्नी को शक की निगाह से देखा था,, आरती के बार-बार समझाने के बावजूद भी पति आदित्य कुमार की कुछ समझ में नहीं आया, और उसने अपनी पत्नी को बहाने से मायके रसूलपुर भिजवा दिया,, और कह दिया कि आज के बाद तेरा मेरा पति-पत्नी का कोई संबंध नहीं है,, आरती जो कि कई महीने से न्याय की लड़ाई को लड़ रही थी अकेले ही
एक दिन उसने भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन संगठन से मदद मांगी और संगठन ने उस लड़की की मदद करने का बीड़ा उठाते हुए उसकी समस्याओं को एसपी कार्यालय हाथरस एसपी साहब के सामने रखा,, क्योंकि पीड़ित लड़की अपनी ससुराल में रहना चाहती है, इसलिए एसपी साहब ने लड़की की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मामला महिला परामर्श केंद्र हाथरस में दे दिया,, आज दिनांक 6 अक्टूबर को पीड़ित लड़की की महिला परामर्श केंद्र में पहली डेट थी,, भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा जी के साथ-साथ अन्य संगठन के पदाधिकारी जैसे प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रेमलता जी अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार जी,, अलीगढ़ जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गौड़ जी, हाथरस जिला उपाध्यक्ष दानवीर सिंह जी, के साथ पीड़ित लड़की और लड़की के पिता को न्याय हित में पहल करते हुए, महिला परामर्श केंद्र जाकर पीड़ित लड़की की समस्याओं को बारीकी से रखवाया गया, और महिला परामर्श केंद्र के द्वारा पीड़ित लड़की को आश्वासन दिया गया कि उसको न्याय जरूर मिलेगा।
